जसपुर। मोहल्ला चौहनान निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फतेह सिंह की पत्नी रामवती देवी का शनिवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थी। रामवती अपने पीछे दो बेटी और दो बेटों सहित पूरे परिवार को छोड़ गई है।
उनकी मौत की सूचना पर एसडीएम सुंदर सिंह ने प्रभारी तहसीलदार बीसी आर्य और कानूनगो वाहिद हुसैन को मृतका के अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये पहुंचवाये।
शनिवार देर शाम को रामवती का दाह संस्कार कर दिया गया। उनकी मौत पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, हाजी जाहिद, अजय अग्रवाल, डॉ. यूनुस चौधरी, डा. एमपी सिंह आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।