फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar: शराब ने घोली कड़वाहट और शक ने रिश्ता खोखला किया, राहुल को नीमा के अवैध संबंध होने का था शक

Mon, 02 Jun 2025 11:14 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

जसपुर के मंडुवाखेड़ा गांव में शनिवार रात पति राहुल कुमार कश्यप ने कुकर और चाकू से वार कर पत्नी नीमा देवी की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद छह घंटे तक खून से सना उसका शव घर के कमरे में ही पड़ा रहा। घटना की जानकारी के बाद से बच्चे गुमसुम हो गए।
विज्ञापन
कुकर और चाकू से वार कर पत्नी की हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसपुर में राहुल और नीमा ने दस साल पहले दांपत्य जीवन में प्रवेश किया था। पीहर से विदा लेकर कई सपने संजोए नीमा पति के घर आई। बेटी और बेटे के जन्म ने उनकी खुशियां बढ़ा दीं। लेकिन राहुल की शराब पीने की आदत से रिश्तों में कड़वाहट घुली और फिर शक ने इसे खोखला कर दिया। नतीजतन राहुल ने उसकी निर्मम हत्या कर दी।

मृतका के भाई राजू कश्यप के अुनसार उसका जीजा राहुल कारीगर है और समारोह में खाना बनाता है। बुकिंग नहीं होने पर वह दुकान में काम करता है। वह शराब पीता था और इस कारण अक्सर घर में झगड़ा होता था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी नहीं सुधर रही थी। उन्होंने कई बार दोनों को समझाया लेकिन विवाद जस का तस बना रहा।

राजू के अनुसार उसकी बहन करीब छह माह पहले प्लाईवुड एक फैक्टरी में काम करने लगी। राहुल को शक था कि नीमा का फैक्टरी में किसी सहकर्मी से नाजायज रिश्ता है। इस शक के चलते जब शनिवार रात दोनों में विवाद हुआ तो उसने पत्नी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


बच्चे हो गए गुमसुम
राहुल और नीमा की बेटी नेहा कक्षा तीन और बेटा लव कक्षा दो में पढ़ता है। घटना के समय दोनों बच्चे अपने नाना के घर गर्मियों की छुट्टियां मना रहे थे। रविवार को अचानक हुई घर में हलचल से बच्चों को पता चला कि पिता ने मां की हत्या कर दी है। यह सुनते ही दोनों गुमसुम हो गए। राजू ने कहा कि वह दोनों बच्चों की ननिहाल में परवरिश करना चाहते हैं। कहा कि राहुल की संपत्ति बच्चों के नाम करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई और विवाह के लिए कोई परेशानी न हो।

वारदात के बाद बहनोई के घर जाकर सोया राहुल
पत्नी की हत्या करने के बाद राहुल कुमार गांव से लगभग चार किमी दूर ग्राम नारायणपुर स्थित छत्रपाल कश्यप (बहनोई) के घर गया। रात में वह वहीं सो गया। सुबह बहनोई ने साले के कपड़ों पर खून लगा देखा तो इसकी सूचना भगवती देवी (सास) को दी। उसने सास से पूछा कि घर में कुछ हुआ है क्या? इस पर भगवती बेटे राहुल के घर पहुंची तो नीमा (बहू) खून से लथपथ कमरे के फर्श पर पड़ी हुई थी। उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने ही पुलिस को बताया कि बेटे ने बहू की हत्या कर दी है।

घटना के समय बच्चे नहीं थे घर में

विज्ञापन

राहुल के माता-पिता और भाई अलग मकान में रहते हैं। नीमा और राहुल के दो बच्चे हैं। नीमा के भाई राजू ने बताया कि गर्मियों की छुट्टी के चलते शुक्रवार को बहन नौ वर्षीय बेटी नेहा और सात वर्षीय बेटे लव को मायके छोड़ आई थी। तब से वह वहीं पर थे। घटना के समय पति-पत्नी अकेले थे।

विवाह के बाद से ही करता था मारपीट
मृतका के पिता नन्हे सिंह ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि शनिवार रात को दामाद ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि विवाह के बाद से ही उनका दामाद बेटी को मारता-पीटता था। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें