महुआखेड़ागंज। आंबेडकर पार्क में युवा संवाद कार्यक्रम का रविवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशपाल राजहंस रहे। उन्होंने कई मुद्दों पर युवाओं से संवाद किया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, देशभक्ति, निस्वार्थ सेवा, सामाजिक एकता बिंदु मुख्य रहे। साथ ही बाबा साहब और स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा समाज और देश को दिए उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि युवा स्वस्थ जीवन शैली को अपना कर नशा मुक्त समाज बनाएं। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक अरुण केशव, नीतीश कुमार, रविंद्र जाटव, पुनीत शिवा कौशल, संजीव कुमार, यशवीर सिंह राठी, चौधरी कुंवर पाल, चौधरी जगत सिंह, अरमिंदर आदि सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे। संवाद