मृतक कुलवंत के तीनों बच्चे मां के साथ।
- फोटो : स्रोत : परिजन
प्रेम प्रसंग के चलते हुए युवक की मौत के बाद परिजनों ने कहा कि पुत्रवधू की बेवफाई से उनका तो घर उजड़ गया। वहीं इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस भाई कुलंवत का शव लेने पहुंचे ग्राम खानपुर उत्तरी मझरा रज्जावाला थाना स्वार जिला रामपुर यूपी निवासी बड़े भाई कमल ने बताया वह तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था और छोटा भाई ओमप्रकाश है। कमल ने बताया लगभग दस साल पहले उसने अपने भाई की शादी यूपी के थाना भोजपुर पीपलसाना गढ़ीनगर निवासी गुड्डी के साथ की थी। उसके भाई के तीन बच्चे दो बेटे व एक बेटी यश (9), युग (7) व बेटी संध्या (3) है। भाई ने बताया कि उसके भाई व भाभी के बीच हर वक्त अनबन रहती है। जिसके चलते उसकी भाभी गुड्डी ने युग (7) को लगभग दो-तीन साल पहले नानी के पास छोड़ दिया था। जबकि यश व संध्या माता-पिता के साथ गांव में रहते हैं। कुछ दिन पहले गुड्डी ने यहां जमीन खरीदी थी और अपने बेटी के साथ यहां रह रही थी। उसने बताया 25 अप्रैल को गुड्डी के बुलाने पर कुलवंत अपने पड़ोस में रहने वाले भाई छोटू के साथ दोपहर में काशीपुर आया था। यहां पर उसकी पत्नी नहीं मिलने पर कुलवंत रुक गया और छोटू वापस घर लौट आया था।
कमल ने बताया गुड्डी ने पूरी योजना के तहत उसके साथ रह रही बेटी संध्या को नानी के घर छोड़कर उसी दिन शाम को आ गयी थी। उसके बाद उसने अपने प्रेमी को जिला रामपुर के मसवासी थाना स्वार व मोबाइल दुकान संचालक कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या को बुलाकर भाई को शराब में जहर देकर मार दिया। भाई ने हत्या के बाद 26 अप्रैल की दोपहर ससुराल पहुंच गई थी। भाई ने बताया इस घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसने कहा कि अब कैसे तीन बच्चों की परवरिश होगी, गुड्डी तो जेल गई और कुलवंत हम सब को छोड़कर चला गया। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकरपरिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।