फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकान ध्वस्त कर चौराहे का हुआ चौड़ीकरण

Tue, 02 Feb 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
चीमा चौराहा को चौड़ा करने के लिए एनएच 121, नगर निगम और प्रशासन की टीम ने चीमा चौराहा की तीन दुकानें ध्वस्त कर दी।
विज्ञापन



एसडीएम पीएस राणा, तहसीलदार संजय कुमार की मौजूदगी में एनएच 121 के जेई पंकज कुमार, सहित एनएच के फील्ड स्टाफ ने चीमा चौराहा की नपाई करने के बाद गोलाई बनाने के लिए निशान लगाया। इसके बाद नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन से चौराहा के दक्षिण पूर्व किनारे पर स्थित राम गोपाल, नारायण दास और शमीम शेफी की दुकानें ध्वस्त की हैं।

इसके बाद चौराहा के उत्तर पूर्व स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स की दो दुकानों के दरवाजों पर लगे छज्जों को तोड़ कर अभियान समाप्त हो गया। एसडीएम ने बताया कि एनएच ने जितनी दूरी तक निशान लगाया है उतने स्थान का अतिक्रमण हटाया गया है। उत्तर के साइड की शॉपिंग कांप्लेक्स निजी भूमि पर है। जबकि जो दुकानें टूटी है वह सरकारी भूमि पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार रामगोपाल ने कहा कि मलवे में दबकर उनका लाखों का सामान नष्ट हो गया है। उनके पास अब टूटी दुकानों को ठीक करने के लिए रुपये नहीं है। यदि प्रशासन सहायता नहीं करता है तो वह दुकान की मरम्मत नहीं करा पाएंगे। अभियान में नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी संजीव मेहरोत्रा, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, हेम जोशी, ठाकुरदास, लेखपाल राम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें