फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गाली देने से टोका तो दुकानदार पति की बेरहमी से कर दी पिटाई

Sun, 18 May 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक दुकान के बाहर गालीगालौज कर रहे युवकों को टोकना महिला को महंगा पड़ गया। आरोप है कि युवकों ने महिला को धमकाया और दुकानदार पति की बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

थाने में रिपोर्ट लिखाने जा रहे दंपती को दो आरोपियों ने रोककर धमकाया। पुलिस ने नौ नामजद सहित 13 आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
ट्रांजिट कैंप के कृष्णा काॅलोनी निवासी भदसेन ने तहरीर देकर कहा कि उनकी घर पर ही किराने की दुकान है। 16 मई की शाम वे अपनी पत्नी के साथ दुकान पर बैठे थे।
दुकान के सामने कृष्णा, उसका भाई प्रिन्स निवासी शास्त्री नगर, विक्की, सिंघम निवासी कृष्णा काॅलोनी, गौरव, अमित, मुकेश, कपिल, रंजीत और चार अन्य साथी युवक गालियां दे रहे थे।
विज्ञापन

पत्नी राधा ने गालीगलौज नहीं करने को कहा। युवकों ने पत्नी को गालियां देने के साथ ही उठाकर ले जाने की धमकी दी। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर लात, घूसे, पंच और डंडे से मारा। उनकी आंख के ऊपर पंच से गंभीर चोट आई हैं।
उनकी पत्नी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को शिकायत की। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग गए। वे अपनी पत्नी के साथ रिपोर्ट लिखवाने थाने जा रहे थे। नारायण काॅलोनी के मोड़ पर विक्की और कृष्णा ने धमकी दी कि एक बेटा मार दिया है और तुमको भी गोली मार देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें