फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क पर गालीगलौज करने से टोका तो कर दिया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आवास विकास क्षेत्र में लड़की से सड़क पर गालीगलौज कर रहे लड़के को टोकना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि गुस्साए लड़के ने अपने साथियों के साथ युवक पर हमला कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने आवास विकास चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जगतपुरा गली नंबर तीन निवासी धीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 21 जून की शाम वह अपने मित्रों के साथ टहल रहे थे। इसी बीच सड़क पर एक लड़का और लड़की खड़े होकर आपस में गालीगलौज कर रहे थे। उन्होंने सड़क पर गालीगलौज करने से टोक दिया। नशे की हालत में लड़के ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। वे सड़क पर गिरे तो लड़के ने उन पर लातें मारी। उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया।
बताया कि उसी रात वे कुछ कार्य निपटाकर एलआईसी ऑफिस, आवास विकास के पीछे के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी बीच तीन से चार बाइकों पर 15 से 20 लोगों ने उनको घेर लिया। अचानक चार से पांच लोगों ने उनपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा और जेब से पर्स व मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने गले में पहनी सोने की चेन भी छीन ली। हमले में उनको काफी चोटें आईं हैं। आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर मारपीट की घटना हुई है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें