फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कुमाऊं में दूसरे दिन भी शून्य रही गेहूं खरीद

Thu, 03 Apr 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुमाऊं के 50 क्रय केंद्रों में गेहूं खरीद के दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। कोई भी किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं की ट्राॅली लेकर नहीं पहुंचा। खुले बाजार में गेहूं के दामों में उछाल के चलते यह स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन

कुमाऊं में गेहूं खरीद के लिए 50 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि शासन को 150 खरीद केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। गेहूं की खरीद में कमी की संभावनाओं को देखते हुए सिर्फ 50 केंद्र खोले गए हैं।
इनमें खाद्य विभाग के 12, सहकारिता के 35 और एनसीसीएफ के तीन केंद्र शामिल हैं। ऊधमसिंह नगर में खाद्य विभाग के नौ, सहकारिता के 28 और एनसीसीएफ के तीन केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी गेहूं खरीद के दूसरे दिन क्रय केंद्रों पर प्रभारी किसानों का दिनभर इंतजार करते रहे। डिप्टी आरएमओ अशोक कुमार ने बताया कि कुमाऊं में पहले 150 क्रय केंद्र प्रस्तावित थे।
खरीद की स्थिति को देखते हुए ऊधमसिंहनगर, चंपावत और नैनीताल में 50 केंद्र खोले गए हैं। पिछले साल केंद्रों की संख्या 61 थी। बुधवार को भी किसी केंद्र पर गेहूं खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें