फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कोर्ट में तारीख पर आए दो पक्ष भिड़े, हंगामा

Thu, 03 Apr 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। कोर्ट में तारीख पर आए दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक महिला घायल हो गई। घायल का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव महेशपुरा निवासी ख्यालीराम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई हीरा, उसकी माता कलावती जमीनी विवाद के चलते कोर्ट में तारीख पर गए थे। कोर्ट परिसर के बाहर विपक्षियों ने घेराबंदी कर उनके साथ मारपीट की। इसमें उसकी माता कलावती घायल हो गई। उनका सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। दूसरे पक्ष के गांव कनौरा निवासी इस्माइल ने बताया कि वह सब्जी बेचकर परिवार की गुजर बसर करता है। उसका एक पुराना वाद कोर्ट में विचाराधीन है जिसकी तारीख पर वह न्यायालय में आया था। न्यायालय के बाहर आकर आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। राहगीरों ने उसे बमुश्किल बचाया। उसने आरोपी पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें