फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्टसर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जली

Wed, 11 Apr 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज।
विज्ञापन
सितारगंज करघटिया गांव में आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो-तीन दिन से हो रही बारिश से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। किसानों को उम्मीद थी कि धूप निकलेगी तो शायद कुछ फसल बच जाएगी। लेकिन सितारगंज के करघटिया गांव के किसानों की किस्मत में शायद कुछ और ही लिखा था। मंगलवार को धूप तो निकली लेकिन शॉर्टसर्किट से उठी चिंगारी से गेहूं के खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते करीब आठ एकड़ फसल जलकर राख हो गई और आधा एकड़ भूसा भी नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने खेतों की जुताई कर आग पर काबू पाया, वहीं फायर ब्रिगेड के वाहन ने मौके पर पहुंचकर सुलगती आग बुझाई।

विज्ञापन

 
करघटिया गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे गेहूं के खेत में लगे विद्युत पोल के तारों में शॉर्टसर्किट होने से निकली चिंगारी खेत में जा गिरी।  इससे गेहूं की फसल ने आग पकड़ ली और धीरे-धीरे आग आसपास के खेतों में फैलने लगी। ग्रामीणों ने खेतों से धुआं उठता देखा तो दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए ट्रैक्टरों से जुताई शुरू कर दी।

गांव के अन्य ग्रामीण भी टहनियों और बाल्टियों में पानी लेकर खेत पहुंचे। बसपा नेता नवतेज पाल सिंह की सूचना पर फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग लगे खेतों को चारों तरफ से जोत कर आग को आगे से गढ़ने से रोक दिया था। दमकल कर्मियों ने सुलगते खेतों पर पानी की बौछार कर आग बुझा दी। 
विज्ञापन


इन किसानों को हुआ नुकसान 
आग से करघटिया के गुरनाम सिंह पुत्र हरबंश सिंह की चार बीघा, लखवीर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह की दो एकड़, सतनाम सिंह, लेखराज पुत्रगण पुत्र रूप की चार-चार बीघा, सुरेंद्र सिंह पुत्र हरनाम सिंह की तीन एकड़ गेहूं की फसल जल गई। पंडरी खेड़ा निवासी भाग सिंह की एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा करघटिया के ही नारायन सिंह पुत्र फूल चंद्र का तीन बीघा में पड़ा भूसा जल गया। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। 

विद्युत कर्मियों पर लापरवाही का आरोप 
सितारगंज। किसानों ने विद्युत कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि ग्रामीणों ने गेहूं की फसलें कटने तक गांव की दिन में बत्ती गुल रखने की मांग की थी। विद्युत विभाग की ओर से प्रतिदिन दिन में बिजली आपूर्ति बंद भी की जा रही थी, लेकिन मंगलवार को कर्मचारियों ने आपूर्ति ठप नहीं की और तेज हवाओं से बिजली के तार आपस में टकरा गए और चिंगारी से आग लग गई। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें