काशीपुर में मेयर ऊषा चौधरी ने बताया कि उन्हें फोन पर नागरिकों से लगातार सफाई व्यवस्था खराब होने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर उन्होंने सोमवार को लक्ष्मीपुर पट्टी, बांसफोड़ान, कटोराताल क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण में उनकों सड़कों पर जगह-जगह सड़कों पर कूड़े की ढेरियां लगी और सड़कों पर कूड़ा मिला। उन्होंने बताया कि सफाई अव्यवस्था के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई निरीक्षक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।