फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किशोरियों को भी आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलेगा गेहूं और चावल

Wed, 29 Mar 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में पहले सिर्फ बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए थी व्यवस्था
विज्ञापन

(खास खबर)
रुद्रपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती और बच्चों के साथ ही अब 14 से 18 वर्ष तक की किशोरियों को भी गेहूं व फोर्टिफाइड चावल दिया जाएगा। इसके लिए जिले में 13 हजार 701 बालिकाओं का चयन कर लिया गया है।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने केंद्र सरकार की अनुपूरक पोषाहार योजना के तहत बालिकाओं व किशोरियों को भी गेहूं व फोर्टिफाइड चावल बांटने की योजना बना ली है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पूर्ति विभाग से 32334.36 एमटी गेहूं व 32334.36 एमटी फोर्टीफाइड चावल की मांग की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पोषण ट्रेकर एप के अनुसार जिले के 2387 आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बालिकाओं व किशोरियों को जल्द गेहूं व चावल वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति विभाग से राशन की मांग कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इंसेट-
परियोजना का नाम - किशोरी व बालिकाओं की संख्या - गेहूं व फोर्टीफाइड चावल(किलोग्राम) खटीमा - 1923 - 4538.28 सितारगंज - 1587 - 3745.32 गदरपुर - 1751 - 4132.36
काशीपुर - 2420 - 5711.2
रुद्रपुर - 3583 - 8455.88 जसपुर - 1360 - 3209.6
बाजपुर - 1077 - 2541.72
कुल - 13701 - 32334.36
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें