काशीपुर। सवारी रेलगाड़ी की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मंगलवार की देर शाम सवारी रेलगाड़ी काशीपुर से लालकुआं होते हुए कासगंज जा रही थी। इसी दौरान खड़कपुर देवीपुरा के पास एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए और आईटीआई थाना पुलिस को जानकारी दी। आईटीआई पुलिस ने मौके पर शव पहचान करने का प्रयास किया।उधर आईटीआई थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया मृतक की पहचान हरवंश सिंह ( 80) पुत्र देवी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद