बाजपुर। राज्य गन्ना विकास सलाहकार समिति के सह अध्यक्ष मंजीत सिंह राजू ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। यह ग्रुप गन्ना अधिकारियों की निगरानी में रहेगा।
बुधवार को गन्ना विकास समिति सभागार में गन्ना विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सह अध्यक्ष मंजीत सिंह राजू ने कहा कि चीनी मिल की उत्पादन क्षमता के अनुरूप गन्ना क्षेत्रफल में वृद्धि की जाए। उन्होंने पारदर्शिता के साथ गन्ना सर्वेक्षण कार्य को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा व्हाट्सएप ग्रुप में किसानों की समस्याओं का जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।
कहा किसान हित में कई योजनाएं संचालित की गईं हैं। योजनाओं का लाभ किसानों को मिलना चाहिए। वहां ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गौतम नेगी, मुख्य गन्ना अधिकारी खीमानंद सनवाल, विनोद सिंह, शुभांगी कनवाल, ललित लोहिनी आदि रहे।