फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में पी शराब तो खैर नहीं

Tue, 05 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/शक्तिफार्म।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह समारोह में अक्सर विवाद का कारण बनने वाली शराब पर पाबंदी लगाने के लिए ग्राम पंचायत सुरेंद्र नगर ने अनूठा फरमान जारी किया है। साथ ही सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम पंचायत सुरेंद्र नगर ने कई अहम फैसले लिए हैं। नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सुरेंद्र नगर में प्रधान पति उत्तम शील की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सामाजिक सरोकारों पर चर्चा हुई। विवाह समारोह में अक्सर शराब के कारण विवाद और मारपीट की घटना को रोकने के लिए इस पर पूरी तरह पाबंदी लगाने का निर्णय लिया गया। किसी की मृत्यु उपरांत तेरहवीं संस्कार में परोसे जाने वाले भोज में मांस या मछली दिए जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। तेज गति वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

इसकी मानीटरिंग के लिए बनी कमेटी में दिलीप राय को अध्यक्ष और उत्तम शील को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान दीपक विश्वास, अनंत हालदार, मनोरंजन विश्वास, चितरंजन सरकार, सुकुमार विश्वास, निर्मल मिस्त्री, दिनेश राय, सुख संतोष राय, सत्येंद्र हालदार, विश्वजीत विश्वास, अपूर्व हालदार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें