फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मिस इंडिया प्रतियोगिता की सेकंड रनर अप प्रियांशी का स्वागत

Wed, 31 Dec 2025 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। जयपुर में आयोजित फॉरएवर मिस इंडिया प्रतियोगिता में सेकंड रनर अप रहीं प्रियांशी राज सिंह का गदरपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर ने सभासद बोर्ड और तमाम लोगों की मौजूदगी में प्रियांशी राज सिंह का ढोल-बाजे के बीच पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

वार्ड वासियों ने प्रियांशी राज सिंह की सफलता पर उनके पिता राजेंद्र सिंह, मां अनीता राज सिंह और भाई अर्पित राज सिंह को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि प्रियांशी ने गदरपुर का मान बढ़ाया है। प्रियांशी ने कहा कि बेटियों के सपनों की उड़ान में अभिभावकों का सामंजस्य बहुत जरूरी है। वहां राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री विवेक पंवार, पंकज कांडपाल, बृजेश चौधरी, परमजीत सिंह, सचिन गुप्ता, सुरेश प्रजापति, रिया गुंबर, पूनम ग्रोवर सुमन मिड्ढा आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें