खटीमा। विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत मंगलवार को पहेनिया स्थित एक स्कूल के मैदान में प्रतियोगिता हुईं। अंडर-14 बालिका वर्ग में सिटी कॉन्वेंट स्कूल की टीम और बालक वर्ग में किंग इलेवन पहेनिया की टीम विजयी रही। अंडर-19 बालिका वर्ग में सिटी कॉन्वेंट स्कूल और बालक वर्ग में जगत क्लब खटीमा की टीम विजयी रही। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिलशाद, खेल समन्वयक गिरीश राय व नीरज सक्सेना ने किया। वहां विधायक भुवन चंद्र कापड़ी, सुरजीत सिंह, सतेंद्र थपलियाल, त्रिलोक खोलिया, रंजीत मेहरा, संदीप कुशवाहा, सुरवीन सिंह, गोविंद खाती आदि थे।