फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी शुक्ल की स्मृति में बनेगा स्वागत द्वार : विकास

Sat, 29 Nov 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में पं. राम सुमेर शुक्ला की प्रमिता पर माल्यार्पण करते लोग। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
रुद्रपुर/पंतनगर। तराई के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम सुमेर शुक्ल की 110वीं जयंती पर शुक्रवार को रुद्रपुर में कई कार्यक्रम हुए। मुख्य चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मेडिकल कॉलेज व रामनगर स्थित राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम हुए। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि शहर के स्वागत द्वार पर स्व. शुक्ल का स्मृति द्वार बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि रुद्रपुर शहर के विकास की आधारशिला वर्ष 1956 में तब रखी गई जब पंडित राम सुमेर शुक्ल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति ने रुद्रपुर को टाउन एरिया घोषित किया।
उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के प्रति उनकी रुचि और सक्रियता को देखते हुए किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य पुरुषोत्तम दत्त टंडन ने उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया। उनके व्यक्तित्व, संघर्ष, समर्पण को स्मरण करते हुए सरकार ने रुद्रपुर के मुख्य चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित की है। इस दौरान दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, भारत भूषण चुघ आदि थे।
विज्ञापन

इधर नगला नगरपालिका कार्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सचिन शुक्ला और कर्मियों ने पं. राम सुमेर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अध्यक्ष और सभासदों ने मोतीनगर के कुष्ठ आश्रम में फल वितरण भी किया। वहां सभासद गोपाल दत्त जोशी, अजय, सुनील रोहेला, देवेंद्र यादव, वरिष्ठ समाजसेवी बीर बहादुर मिश्रा और पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें