फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाते-जाते ठिठुरा गया सर्दी का मौसम

विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में बसों के चलने का इंतजार करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई में शनिवार को अचानक बारिश होने से ठंडक बढ़ गई। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जिले में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन सर्द हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन

रुद्रपुर में सुबह करीब नौ बजे बूंदाबांदी, उसके बाद झमाझम बारिश हुई। शाम करीब चार बजे तक रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जिले में करीब दो एमएम बारिश दर्ज की गई। रविवार को मौसम साफ रहेगा।
इधर, बारिश के कारण सुबह के समय रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण दिल्ली मार्ग पर कम बसें भेजी गईं, लेकिन शाम के समय बारिश थमने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसों का संचालन सुचारू हो गया। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के लिए 12 बसें भेजी गईं। बारिश के कारण सुबह के समय यात्री थोड़े कम थे, लेकिन बारिश थमने पर दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार व बरेली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई।

रुद्रपुर में बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर गुजरते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें