फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तराई में मौसम का अलग रूप, रात में बूंदाबांदी दिन में धूप

Mon, 13 Jan 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिला। मौसम परिवर्तन के चलते शनिवार की मध्य रात्रि तराई में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने लगी। वहीं रविवार को धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

बीते एक पखवाड़े में तराई में दो बार हल्की बारिश हो चुकी है। इसका सबसे ज्यादा फायदा जिले के बड़े भूभाग पर बोई गई गेहूं सहित दलहनी और तिलहनी फसलों को पहुंचेगा। हल्की बरसात के बाद अब किसान गेहूं फसल में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग करने में जुट जाएंगे। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी और पहाड़ी क्षेत्रों में हुए हिमपात से एक बार फिर शीतलहर चलने की आशंका जताई जा रही है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, तराई में खिलेगी धूप

रुद्रपुर। तराई में पश्चिमी विक्षोभ का असर दो मिमी बारिश के साथ अब खत्म हो गया है। इसका असर रहा कि रविवार को धूप खिली रही। इससे अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री तो न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री बढ़कर 12 डिग्री पर पहुंच गया। इससे लोगों ने काफी राहत महसूस की है। हालांकि इस दौरान 10.1 किमी की गति से पूर्वी हवा चलती रही। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि तराई में शनिवार की रात दो मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है। अब हल्का कोहरा रहेगा और शीतलहर चलेगी। दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। संवाद
विज्ञापन

आज भी बारिश की संभावना
खटीमा /मझोला। खटीमा व मझोला क्षेत्र में रविवार सुबह करीब छह बजे अचानक हल्की बारिश हुई। क्षेत्र में करीब दो मिमी बारिश की रिकॉर्ड की गई। राजकीय थारू इंटर कॉलेज की मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से रविवार को बारिश को लेकर पूर्वानुमान था। सोमवार को भी बारिश की संभावना है। इधर, बारिश होने से मझोला, दाह ढाकी, जमौर, रघुलिया, चकरपुर, बानूसी, बानूसा, चंदेली आदि गांवों में किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें