फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हम हैं अपराजिता, हम ही हैं अपराजिता’ का नारा हुआ गुंजायमान

Sun, 03 Feb 2019 12:40 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
काशीपुर में जीजीआईसी में छात्राओं को शपथ ग्रहण कराते बीईओ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर ‘हम हैं अपराजिता, हम ही हैं अपराजिता’ के नारों से गूंज उठा। खंड शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी ने छात्राओं को नारी गरिमा का अक्षुण्य रखने, महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और नारी शसक्तीकरण के प्रति संवेदनशील रहने के प्रति शपथ दिलाई। 

विज्ञापन


बीईओ ने कहा कि जब तक हम महिलाओं के प्रति आदर का भाव नहीं रखेंगे, एक अच्छे समाज की परिकल्पना बेमानी होगी। योग प्रशिक्षिका नमिता पंत ने छात्राओं का आह्वान किया कि स्वतंत्र रूप से अपने निर्णय लेकर खुद को साबित करने की दिशा में प्रयास करें। साथ ही अन्याय के खिलाफ अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए आगे आएं।

उन्होंने अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मिशन को नारी शक्ति के विकास में ठोस पहल बताया। अधिवक्ता कामिनी श्रीवास्तव ने छात्राओं को महिला अपराधों से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। कार्यक्रम में समाजसेवी अलका पाल, कवयित्री अंजुम अख्तर, रक्षिता नागर आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या गीता नागरकोटी ने किया। 
विज्ञापन


अपराजिता कार्यक्रम से महिलाओं में चेतना का संचार होगा। इससे महिलाओं की हिचक खुलेगी और वे अपनी समस्याओं को आपस में साझा कर उनके समाधान का रास्ता खोज सकेंगी। इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को कुछ सार्थक करने की प्रेरणा मिलती है। -गीता नागरकोटी, प्रधानाचार्या राजकीय इंटर कॉलेज, काशीपुर। 

महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हो रही हैं। घर के बाहर तो महिलाएं अपने शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर सकती है लेकिन अपनों से लड़ने में उन्हें तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें मजबूती के साथ विरोध करना सीखना होगा। - निर्मला बिनवाल, शिक्षिका, जीजीआईसी काशीपुर।  
 
छात्राओं को सामाजिक रूप से जागरूक करने के लिए स्कूलों में अपराजिता के तहत कार्यक्रम आयोजित करना अमर उजाला का सराहनीय प्रयास है। ख्यातिलब्ध महिलाओं की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने से छात्राओं को प्रेरणा मिलती है। - जमुना, शिक्षिका जीजीआईसी, काशीपुर।  

अपराजिता कार्यक्रम के तहत मिली जानकारियों से आत्मविश्वास बढ़ा है। इससे हमें अपना सम्मान बचाने की इच्छा शक्ति दृढ़ होती है। - संगीता मौर्य, कक्षा 12, जीजीआईसी काशीपुर। 

अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों से लेकर कानून संबंधी जानकारियां मिली हैं। यह एक अनूठा प्रयास है। हम छात्राओं में और जागरूकता आएगी। - सुलोचना, कक्षा 12, जीजीआईसी काशीपुर। 

अपराजिता कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त करने और भ्रूण हत्या के विरोध में जनजागरण का एक मजबूत माध्यम है। जागरूक महिलाएं इससे जुड़कर सामाजिक परिवर्तन में अपना सहयोग दे सकती हैं। - दीपाली दिवाकर, कक्षा 12, जीजीआईसी काशीपुर। 

महिला समाज की मार्गदर्शक है। सभ्य समाज के निर्माण में महिलाओं की विशेष भूमिका रहती है। वो ही अपने परिवार की कांउसलर होती है। एक बेहतर समाज के लिए महिलाओं के प्रति आदर का भाव सभी को रखना चाहिए। -जैबुन्निशा, कक्षा 12, जीजीआईसी काशीपुर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें