पंप लगाकर निकाला जाएगा गंदा पानी
सितारगंज। शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसडीएम निर्मला बिष्ट ने शनिवार को महाराणा प्रताप चौक के समीप निरीक्षण किया। उन्होंने खेत में शहर के नालों से आने वाले पानी को पंप लगाकर साफ करने के निर्देश दिए है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सुमन राय ने एसडीएम को बताया कि गंदे पानी से क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। एसडीएम ने कहा कि गंदगी फैलाने वाले लोगों को नोटिस भेजा जाएंगे। वहां अनिरुद्ध राय, परमेश्वरी मिश्रा, राम कुमार, लखविंदर सिंह, राम अवतार, गुप्ता महेंद्र, दया तिवारी आदि थे। ब्यूरो