फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जसपुर के भगवंतपुर में जलभराव से बढ़ी परेशानी

Thu, 06 Aug 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर के भगवंतपुर में आपदा विभाग के उपाध्यक्ष को जलभराव दिखाते ग्रामीण
विज्ञापन
जसपुर। ग्राम भगवंतपुर में पतरामपुर रोड पर जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को हो रही परेशानी का जायजा लेने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय कुमार रूहेला ने पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने सड़क पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से हर साल बरसात में होने वाली समस्या से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे नाला नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है। लगातार जलभराव के कारण सड़क के क्षतिग्रस्त होने और हादसों का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए शीघ्र नाला निर्माण कराने की मांग की।
उपाध्यक्ष विनय कुमार रूहेला ने कहा कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या सामने आई है, जिसका समाधान कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के एई नरेंद्र सिंह रावत ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक तकनीकी रिपोर्ट तैयार करने की बात कही। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह, पंकज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें