फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर की पैकेजिंग इंडस्ट्री का पानी का सैंपल फैल

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रुद्रपुर की एक पैकेजिंग इंडस्ट्री के निरीक्षण के दौरान भरा गया पानी का सैंपल जांच में फेल हो गया है। पीसीबी ने इंडस्ट्री को कारण बताओ नोटिस जारी कर मुख्यालय को बंदी के आदेश निर्गत करने की संस्तुति भेजी है।
विज्ञापन

बीते दिनों रुद्रपुर में डीएम के यहां हुई जन शिकायत में एक व्यक्ति ने एक पैकेजिंग इंडस्ट्री का गंदा पानी खुले में छोड़ने की शिकायत की थी। इसके बाद डीएम कार्यालय से पीसीबी के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। पीसीबी की टीम ने 19 जुलाई को रुद्रपुर पहुंच इंडस्ट्री से पानी के सैंपल भरे थे। इस दौरान इंडस्ट्री की ओर से यह पानी बारिश का बताया गया था। पीसीबी ने सैंपल जांच को लैब भेजा था। जांच रिपोर्ट में पानी का सैंपल फेल हो गया।
उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग नेगी ने बताया कि शिकायत के बाद पीसीबी की टीम ने पैकेजिंग इंडस्ट्री का निरीक्षण किया था। वहां से लिया गया पानी का सैंपल जांच में फेल हो गया है। इंडस्ट्री को कारण बताओ नोटिस जारी कर मुख्यालय देहरादून को इंडस्ट्री के बंदी आदेश निर्गत करने की संस्तुति भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें