काशीपुर में शायरा बानो का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। तीन तलाक के मामले में सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ने वाली सायरा बानो का मेयर सहित भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।
बुधवार को मेयर ऊषा चौधरी, भाजपा कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं ने सायरा के आवास पर पिता इकबाल अहमद, माता फिरोजा को गुलदस्ता भेंटकर तीन तलाक पर कानून बनने के लिए बधाई दी।
वहां पर गुरविंदर चंडोक, गांधार अग्रवाल, कमलेश कुमार, सर्वजीत सिंह, भूपेंद्र यादव, पुष्कर बिष्ट, अर्जुन सिंह, इंतजार हुसैन, ईश्वर गुप्ता आदि थे।