फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से भरे गड्ढे में पलटा टैंपो, चार बच्चे घायल

Tue, 09 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला काशीपुर
विज्ञापन
पानी में गिरा टेंपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बच्चों को स्कूल ला रहा टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चार बच्चे मामूली रुप से घायल हो गए। घायल बच्चों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन



दरअसल बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने वाले वाहनों पर पुलिस और परिवहन विभाग का कोई नियंत्रण नहीं हैं। कई वाहनों में क्षमता से कई गुना अधिक बच्चों को लादकर ले जाया जाता है। सोमवार को बच्चों से खचाखच भरा एक टैंपो महुआखेड़ागंज से बच्चों को लेकर अलीगंज मार्ग पर स्थित एक स्कूल आ रहा था।


तेज गति होने के दौरान अचानक टैंपो बेकाबू होकर बांसखेड़ा के सामने सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया। टैंपो पलटने से उसमें सवार बच्चों में चीखपुकार मच गई। राहगीरों और आसपास के लोगों ने टैंपो के अंदर फंसे बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। गड्ढे में पानी होने की वजह से उसमें डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चे और उनकी किताबें भीग गई थी।
विज्ञापन



चार बच्चों को मामूली चोटेें आई थी। सूचना मिलने के बाद बच्चों के अभिभावक और स्कूल का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया था। चालक की सूचना पर स्कूल स्टाफ ने घायल बच्चों का प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें