फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर प्राइवेट स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग

Tue, 09 Aug 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
विज्ञापन
पुलिस से नोंक झोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 युवा कांग्रेसी नेता ने समर्थकों के साथ प्राइवेट स्कूल में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। स्कूल संचालक और परिजनों ने अपने बचाव में पथराव किया। दहशतजदा मासूम बच्चों ने हाइवे पर भाग कर जान बचाई। जिससे जाम लग गया। गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमीन के बकाया लेन-देन समेत दस लाख रुपये की रंगदारी  न देने पर का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


रुद्रपुर-काशीपुर हाइवे के गांव महेशपुरा स्थित भारत पब्लिक स्कूल में सोमवार को ई रिक्शा यूनियन अध्यक्ष कांग्रेसी नेता नवदीप सिंह सोनू 4-5 गाड़ियों में सवार होकर 12-15 समर्थकों के साथ हथियारों से लैस होकर आ धमका। आरोप है कि नवदीप ने स्कूल कार्यालय में घुसकर संचालक महेंद्र सिंह, उसकी पत्नी पिंकी से करीब 10 लाख रुपये की रंगध्‍ाारी मांगी। मना करने पर गाली गलौज, मारपीट कर दी। इस दौरान समर्थकों ने स्कूल की दीवारों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

जिससे दहशतजदा बच्चों ने हाइवे पर जाकर जान बचाई। बचाव में संचालक महेंद्र सिंह और उसके परिजनों ने पथराव कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ लगने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गये। स्कूल की दीवारों पर लगे निशानों से करीब 20-25 राउंड फायरिंग की सूचना है। सूचना मिलते ही एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले, एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ मिथलेश कुमार सिंह, एसएचओ बीएस धौनी, ओमप्रकाश शर्मा (काशीपुर), सलाउद्दीन (केलाखेड़ा), एसआई मनीष खत्री भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने स्कूल संचालक महेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर जिला रामपुर यूपी के गांव मौलागढ़ निवासी कांग्रेसी नेता नवदीप सिंह उर्फ  सोनू कंग और 12 अन्य के खिलाफ  धारा 384, 307, 147, 148, 149, 506 के तहत के स दर्ज जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी।

बाजपुर। एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने स्कूल में हुई फायरिंग की घटना को गंभीरता लेते हुए स्कूल संचालक महेंद्र सिंह, उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने, तत्काल आरोपियों की गिरफ्तार करने को कहा। जिस पर स्कूल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आरोपी कांग्रेसी नेता सोनू कं ग पर जानलेवा हमले का मुकदमा पहले भी दर्ज है।  
 
बाजपुर। स्कूल में फायरिंग की वारदात के बाद भारी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस दौरान कुछ लोगों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। जिस पर पुलिस की मौजदूगी में कांग्रेसी नेता लीलाधर सैनी और भाजपा समर्थक राधे सैनी आपस में भिड़ गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। जिस पर हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।  

बाजपुर। स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग के चलते एक गोली दीवार में फंस गई। पुलिस कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर निकाले की कोशिश की। गोली राइफल की बताई जा रही है। शाम तक गोली नहीं निकली थी। दीवार में फंसी गोली को देखने के लिए सीओ मिथलेश कुमार सिंह खुद मकान की छत पर चढ़े। स्कूल की दीवार पर गोली के करीब 20-22 निशान हैं।  
 
बाजपुर। गांव महेशपुरा विवादों के घेरे में फंसता जा रहा है। चार अगस्त को गांव महेशपुरा में हेल्पर का अपहरण कर डंपर लूट का मामला, पांच अगस्त को गांव महेशपुरा मेें कार ने टक्कर मारकर कावड़िए को जख्मी किया। जिस पर बवाल हुआ। इसी गांव में कच्ची शराब सहित अन्यकई मामले हो चुके हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन नहीं चेता।

बाजपुर। स्कूल संचालक महेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले भी कांग्रेसी नेता सोनू कंग उसे डरा धमकाकर गया था। जिसकी शिकायत पुलिस चौकी दोराहा में जाकर की गई थी, लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई नहीं की। बेखौफ लोगों ने सरेआम स्कूल आकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लिया होता तो वारदात नहीं होती। इस मामले में एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने एएसपी कमलेश उपाध्याय को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें