गदरपुर। ग्राम सेठवाला खेमपुर में दो वर्ष से बंद पड़े वॉटर कूलर को 24 घंटे के अंदर सुचारू कर दिया गया।
खेमपुर निवासी किसान नेता विक्रम सिंह गोराया, छिंदर पाल मैनी और बंटी मैनी ने बृहस्पतिवार को बहुद्देशीय शिविर के दौरान एसडीएम आशिमा गोयल के सम्मुख बंद पड़े वाटर कूलर को दुरुस्त करने की समस्या उठाई थी।
जेई मनीष सहगल और जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी जीसी भट्ट ने बताया जिला पंचायत प्रशासन ने संबंधित कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को मौके पर भेजा गया।
निरीक्षण में वाटर कूलर पानी और बिजली के कनेक्शन के अभाव में बंद पाया गया। कार्यदायी संस्था ने सेठवाला निवासी रणजीत सिंह के घर से पानी की आपूर्ति और बिजली का कनेक्शन कराकर 24 घंटे के अंदर वाटर कूलर को चालू करवा दिया।