रुद्रपुर में त्रिशुल चौक पर कावडियों के चरण धाते सीएम धामी। सू.वि.
रुद्रपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने त्रिशूल चौक के लोकार्पण के दौरान हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए शिव भक्तों के चरण धोये। साथ ही सरस मेले में स्टालों की निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिट्टी के बर्तन बनाए और चरखा चलाया। ब्यूरो
मेयर के एक साल के कार्यकाल को सराहा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मेयर विकास शर्मा के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सराहना की। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर नगर निगम स्वच्छता के मामले में प्रदेश में नंबर वन रहा। गोशालाएं बनकर तैयार हो रही हैं। कूड़ा निस्तारण के बेहतर प्रबंध किए गए हैं। आने वाले समय में नगर निगम क्षेत्र की तस्वीर और बदली नजर आएगी। क्योंकि मेयर दूरगामी सोच लेकर चल रहे हैं।