फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किच्छा से 11 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

Tue, 15 Apr 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसएसपी के निर्देश पर जिले में वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

किच्छा पुलिस ने 11 साल से फरार चल रहे इशाक अहमद निवासी वार्ड छह नूरी मस्जिद किच्छा को वार्ड 15 से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ 11 साल पहले लापरवाही से वाहन चलाने और एक व्यक्ति को मृत्युकारित करने का केस दर्ज हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत मिलने के बाद से वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था। इसके चलते कोर्ट ने उसके खिलाफ धारा 299 सीआरपीसी की कार्रवाई कर स्थायी वारंट जारी किया था।
विज्ञापन

सीओ किच्छा बीएस धौनी ने बताया कि अभियुक्त जमानत के बाद से ही अपने पते से भाग गया था। इसके बाद इशाक के संबंध में जानकारी जुटाई गई थी और उसे 12 अप्रैल को वार्ड 15 से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें