फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: युवक पर फायरिंग करने वालों की पुलिस कर रही तलाश

Tue, 15 Apr 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आदर्श काॅलोनी में एक युवक को पीटकर तमंचे से फायर झोंकने वालों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात लोगों को भी चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात मलिक कॉलोनी निवासी यश धई आदर्श काॅलोनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर के पास खड़ा था। आदर्श काॅलोनी निवासी अमान और खेड़ा निवासी आकाश अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि अमान ने तमंचे की मुठिया से यश के सिर पर वार कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद अमान और आकाश ने उस पर फायर झोंक दिए जिसमें वह बाल-बाल बचा।
यश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें