फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध में कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

Sun, 22 Feb 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर सीईओ कार्यालय में धरने के दौरान विचार रखते राजकीय ​शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजक
विज्ञापन
रुद्रपुर। देहरादून में शिक्षा निदेशक के साथ हाथापाई के विरोध में रविवार को भी सीईओ कार्यालय में कई संगठनों ने धरना-प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। संगठनों ने आरोपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार दिनेश कुटौला को सौंपा है।
विज्ञापन

देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर उनके कार्यालय में घुसकर हमला करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को जिले के शिक्षा विभाग के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, राजकीय शिक्षक संघ, मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन देते हुए शिक्षकों के साथ धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा विधायक की मौजूदगी में एक सरकारी कर्मचारी पर हमला निंदनीय है।
मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के पूर्व मंत्री रवींद्र पांडे ने कहा कि जब तक दोषी विधायक को पद से हटाया नहीं जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को सुरक्षा देने की भी मांग की है। इस मौके पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बीएन बेलवाल, केसी विश्वकर्मा, हरिओम सिंह, सुभाष चंद्र, चितरंजन, महेश कुमार, सत्यपाल सिंह, देवेन्द्र कुमार, ब्रजलाल, विवेक पंवार, आलोक राय, हरिशंकर, चन्द्रेश पाल, दर्शन सिंह नेगी, प्रमोद पांडे, कमल भाटिया, राजेश बलूनी, वैभव गोयल, मीणा आर्य, धीरेंद्र त्रिपाठी, जगत सिंह, शीला सरकार, दयाशंकर पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें