फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहे गुरु, वाहे गुरु से गूंज उठीं फिजाएं

Tue, 14 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सितारगंज (ऊधमसिंहनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 खालसा सृजन दिवस (वैशाखी) पर्व यहां बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सिख संगत ने शहर में खालसा चेतना मार्च निकाला, जो ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर संपन्न हो गया। इस दौरान वाहे गुरु, वाहे गुरु एवं बोले सो निहाल सतश्री अकाल के नारे से फिजाएं गूंज उठीं।
विज्ञापन

  मंगलवार को सिख संगत सेवा सोसायटी की ओर से श्री गुरुद्वारा सिंह सभा से खालसा चेतना मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय समेत आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में सिख संगत ने भाग लिया। पंच प्यारों की अगुवाई में निकले मार्च में महिला श्रद्धालु गुरु महाराज की पालकी के आगे सफाई करती चल रही थी। कवि जी जत्थे ने गुरु की महिमा का बखान किया। वहीं, पंजाब से आए दोआबा मश्कबीन धुन बिखेरता चल रहा था। विभिन्न स्कूलों के बच्चे अपनी प्रतिभा का हुनर दिखा रहे थे। मार्च का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रुद्रपुर के रंजीत अखाड़े ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर संगत को आश्चर्यचकित कर दिया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान दलवीर सिंह बल, सचिव गुरप्रीत सिंह देओल, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह, मंजीत सिंह ज्ञानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें