फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

षड्यंत्रकारियों का हो पर्दाफाश, एसएसपी से मिले

Tue, 14 Apr 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भूतबंगला स्थित स्कूल में मांस के टुकड़े फेंकने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने डीएम और एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान ज्ञापन सौंपकर मामले का शीघ्र ही खुलासा न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी। मंगलवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बीज प्रमाणीकरण संस्था अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचे। इस दौरान एसएसपी कैंप कार्यालय में मौजूद डीएम डा. पंकज पांडे और एसएसपी नीलेश आनंद भरणे से मिले और ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों का कहना था कि भूतबंगला स्थित निर्मल स्कूल में मांस के टुकड़ों को फेंककर षड्यंत्रकारियों ने शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। इस तरह की घिनौनी हरकत करने वाले चाहे किसी भी समुदाय के हो, उन्हें इसके लिए दंड अवश्य मिलना चाहिए। आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर इस तरह की घटना को अंजाम देकर जनता को आपस में लड़ाकर अपने हितों को साधना चाहा है। जिसकी जांच कर असल दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने शीघ्र ही पूरे षड़यंत्र का पर्दाफाश करने की मांग उठाई। मिलने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, जगदीश तनेजा, चंद्रसेन कोली, मोहन खेड़ा, हरेंद्र चौधरी, ममता नारंग, रितेश सक्सेना सहित तमाम कांग्रेसी शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें