फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेकाबू होकर खेत पर पलटी वीपीडीओ की कार

Tue, 27 May 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। वीपीडीओ गौरव त्रिपाठी की कार को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू हुई कार बिजली के खंबे को तोड़ते हुए खेत पर पलट गई। हादसे में वीपीडीओ बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

वीपीडीओ गौरव त्रिपाठी गदरपुर ब्लॉक से किसी काम से ग्रामसभा कोपा जा रहे थे। श्री राम मंदिर के पास दिनेशपुर तिराहे पर उनकी कार को संतोष नगर की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराती हुई बलदेवराज के खेत नी पलट गई। घटना के बाद आसपास लोग मौके पर एकत्र हो गए। वीपीडीओ गौरव त्रिपाठी को कार से सकुशल बाहर निकाला गया।
सूचना पर पहुंचे चेयरमैन सतीश चुघ ने वीपीडीओ की कुशलक्षेम ली। उन्होंने ठेले स्वामियों से भी ठेलों को सड़क की जगह छोड़कर लगाने और चौक का निर्माण करा रहे ठेकेदार को सांकेतिक बोर्ड लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें