फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग की नजर में किच्छा विस सबसे अधिक व्ययी संवेदनशील

Sun, 15 Jan 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनावों में किच्छा विधानसभा को विधानसभा निर्वाचन व्यय संवेदनशील घोषित किया गया है। चुनाव प्रक्रिया साफ सुथरी रखने के लिए प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से अलग यहां कई टुकड़ियां प्रत्याशियों के खर्चे पर नजर रखेगी। चुनाव के लिए चार लोगों को जिला बदर भी किया गया है। यह जानकारी एसडीएम नरेश चन्द्र दुर्गापाल और सीओ हरीश मेहरा ने दी है। 

एसडीएम ने बताया कि चुनाव आयोग को कई क्षेत्रों में प्रत्याशियों द्वारा पैसा बांटे जाने का अंदेशा है। इसके लिए संभावित क्षेत्र में फोर्स की व्यवस्था के अलावा 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 2 जोनल मजिस्ट्रेट की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को लालच दिए जाने की अभी से पूछताछ शुरू की गई है। नामांकन के बाद यह प्रक्रिया और तेज होगी। बताया कि 3 टीमें उड़नदस्ते की बनाई गई हैं, जिनमें पंतनगर पुलभट्टा व किच्छा क्षेत्र में अलग-अलग तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन टीमों के वाहनों में जीपीएस लगा होगा, जो कंट्रोल रूम को टीमों की लोकेशन की जानकारी देगा। हर टीम में 1 मजिस्ट्रेट व 1 इंस्पेक्टर व पुलिस कर्मी होंगे। बताया कि प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने के लिए प्रत्याशियों के साथ वीडियोग्राफी टीम होगी जो दिन भर प्रत्याशी पर नजर रखेगी। सीओ हरीश मेहरा ने बताया कि चुनाव के लिए दर्शन सिंह निवासी धौराडाम, अर्जुन शुक्ला निवासी भगवानपुर, नवाब निवासी गैस एजेंसी रोड व महेश निवासी बंडिया को जिला बदर किया गया है। बताया कि 41 अपराधियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं। बताया कि 860 लोगों के 107-116 के तहत चालान किए गए हैं, जिनमें 146 लोगों को पाबंद किया गया है। बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद 8 देसी तमंचे व 13 अन्य शस्त्रों समेत 25 कारतूस बरामद किए गए हैं। 530 लीटर अवैध शराब समेत 74 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें