फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे ग्रामीण

Wed, 12 Aug 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देते ग्रामीण। 
विज्ञापन
बाजपुर। बाजपुर गांव में भूड़ा फार्म से देश मित्र फार्म तक करीब 40 साल से सड़क का निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम की गैरमौजूदगी में पेशकार संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण नहीं होने पर ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ का नारा बुलंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि भूड़ा फार्म से देश मित्र फार्म तक सड़क का निर्माण करीब 40 साल से नहीं हुआ है। जर्जर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर गांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के सामने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद मंगलवार को ग्रामीण एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एसडीएम की गैरमौजूदगी में ग्रामीणों ने पेशकार संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण की समस्या को वे क्षेत्रीय विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के समक्ष कई बार रख चुके हैं लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस दौरान परमजीत सिंह, दलविंदर सिंह, सुखवीर सिंह, दीपक, नीरज शर्मा, संजीव सिंह, कार्तिक, सुखजीत, सरफराज, नफीस आदि मौजूद रहे।

एक साल से बदहाल सड़क, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी
सुल्तानपुर पट्टी। ग्राम रामजीवनपुर से सरकरा जाने वाला रास्ता पिछले एक साल से बदहाल पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों और स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ भरने से आवाजाही और मुश्किल हो जाती है।
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम प्रधान ने करीब एक साल पहले सड़क निर्माण का काम शुरू कराया था। सड़क को खुदवाने के बाद काम रोक दिया गया, जिसके बाद से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश में पानी भरने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। गड्ढों के कारण वाहन और बाइक भी गिरने का खतरा बना रहता है।
ग्राम प्रधान चांदनी ने बताया कि सड़क निर्माण का काम शुरू कराया गया था लेकिन बारिश के कारण कार्य प्रभावित हो गया। सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें