फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबड़ी खाने से ग्रामीण बीमार

Tue, 26 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक हाट से खरीदी रबड़ी खाकर दो मासूम सहित दर्जनभर लोग बीमार हो गये। हालत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों के बीमार होने की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


रविवार को हाइवे स्थित गांव कनौरा में साप्ताहिक बाजार लगा था। बताते हैं कि हाट बाजार में मिठाई के फड़ से गांव कनौरा निवासी फिरासत अहमद रबड़ी खरीदकर ले गये। उन्होंने अपने परिवार के मोहम्मद जैद (2), नौशाद (3), रिफाकत (23), रियासत हुसैन (22), साबिर हुसैन, अलीजान और तीन महिलाओं को रबड़ी खिलाई। 

रविवार देर शाम सभी को उल्टी दस्त शुरू हो गये और उनकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में इन्हें बाजपुर के एक अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के बाद अपने घर चले गये। बताते हैं कि इसी गांव के कासिम, नजाकत सहित तीन लोग अन्य मिठाई खाने से बीमार हुए। उन्होंने गांव में अपना इलाज कराया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि हाट बाजार में बासी मिठाइयों की ब्रिकी होती है। जिसे खाने पर लोग बीमार हो जाते हैं। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. वीके तिलारा ने कहा कि गर्मी के मौसम में सफाई व्यवस्था खासतौर ध्यान दिया जाये। खाने पीने की वस्तुओं को खुले में न रखे। बासी भोजन का प्रयोग न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें