फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ितों के लिए फरिश्ता हैं विजया

Wed, 04 Feb 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या विजया सिंह गरीब कैंसर पीड़ितों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। वे आर्थिक मदद कर दस रोगियों की जान बचा चुकी हैं। साथ ही वे कई कैंसर पीड़ितों के इलाज में लगी लखनऊ की कैयरिंग सोल फाउंडेशन सामाजिक संस्था को विद्यालय की छात्राओं व अन्य साधनों से रुपए एकत्र कर मदद कर रही हैं।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या विजया सिंह ने बताया कि कैमिस्ट्री उनका विषय है। वह छात्रों को कैमिस्ट्री पढ़ाती हैं। पांच वर्ष पहले उनके विद्यालय में कैंसर पीड़ितों की निस्वार्थ सेवा करने वाली लखनऊ की सामाजिक संस्था के सदस्य आए थे। उन्होंने अपने उद्देश्य के विषय में बताया। कैंसर पीड़ितों के चित्र भी दिखाए, जिसे देखकर वह द्रवित हो गईं। उन्होंने संकल्प लिया कि अपना खाली समय कैंसर पीड़ितों की मदद में लगाएंगी। हर तरह से सहयोग करेगी। वह छह से आठ माह में अपने रिश्तेदारों और विद्यालय में स्वेच्छा से छात्राओं द्वारा एकत्र धनराशि को कैयरिंग सोल फाउंडेशन संस्था के सदस्यों को बुलाकर कैंसर पीड़ितों की सहायता के लिए उन्हें सौंपती हैं। वे स्वयं भी लखनऊ जाकर संस्था के सदस्यों के कार्यों की मॉनिटरिंग करती हैं। कैंसर पीड़ितों से मिलती हैं उन्हें जीने की सीख देकर आशावादी जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं।

यहां रहकर कैंसर पीड़ितों के फार्म भरवाकर उनकी आर्थिक स्थिति का आंकलन कर उन्हें संस्था के सदस्यों के माध्यम से कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती कराती है। उन्होंने कहा कि धूम्रपान से कैंसर होता है। उन्होंने धूम्रपान विरोधी मुहिम छेड़ रखी है। वे सभी को इसका सेवन नहीं करने को जागरूक करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें