फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रिश्वत लेने वाले आरोपी जेई के घर पहुंची विजिलेंस टीम, गेट बंद कर परिवार के लोगों से...जानें मामला

Sat, 06 Jan 2024 12:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में रिश्वत लेते पकड़े गए मनरेगा के संविदा जेई फईम अहमद के घर बाजपुर भी पहुंची विजिलेंस की टीम। टीम ने घर का गेट बंद कर परिवार के लोगों से जानकारी भी ली। 
 
विज्ञापन
संविदा जेई फईम अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर ब्लाॅक में रिश्वत लेते पकड़े गए मनरेगा के संविदा जेई फईम अहमद के घर बाजपुर भी पहुंची विजिलेंस की टीम। टीम ने घर का गेट बंद कर परिवार के लोगों से जानकारी भी ली। 

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते पकड़े गए संविदा जेई फईम अहमद के पिता पूर्व प्रधान रहीस अहमद के बाजपुर गांव स्थित घर पर दबिश दी। अचानक टीम को गांव में देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। आसपास के लोग घर से कुछ दूरी पर जमा हो गए। टीम ने घर का गेट बंद कर दिया। घर के अंदर किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया। विजिलेंस टीम घर के अंदर गहनता से खोजबीन करने में जुटी। 

सूत्र बताते हैं कि विजिलेंस अधिकारियों ने आरोपी जेई के परिवार के लोगों से भी पूछताछ की है। टीम घर में दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। स्थानीय पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया काशीपुर का जेई, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
विज्ञापन


2019 में ऊर्जा निगम के जेई को 20 हजार की रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार
19 अप्रैल 2019 को काशीपुर में विजिलेंस की टीम ने ऊर्जा निगम के कार्यालय में जेई को 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। चक्की का कनेक्शन देने के लिए प्रतापपुर के जेई राजेंद्र कुमार ने पीड़ित हिमेंद्र से 31,000 रुपये की मांग की थी लेकिन पीड़ित राजी नहीं हुआ था जिसके बाद 20,000 रुपये देना तय हुआ। हिमेंद्र ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम को कर दी थी जिसके बाद सीओ विजिलेंस अरविंद सिंह डंगवाल के नेतृत्व में छह सदस्य टीम ने ऊर्जा निगम के कार्यालय में जेई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें