फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने अधिकारियों से पूछताछ कर कब्जे में लिए दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। सोमवार को पंतनगर पहुंची विजिलेंस टीम की ओर से दरोगा भर्ती से जुड़े दस्तावेजों की साढ़े छह घंटे तक गहन पड़ताल से विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया था। मंगलवार को भी विजिलेंस टीम सीओ दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में पंतनगर पहुंची और कमेटी के पूर्व चेयरमैन, वर्तमान समन्वयक और उप समन्वयक से दो घंटे तक गहन पूछताछ की। इसके बाद टीम ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज, पत्रावलियां व डिजिटल एविडेंस कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

दरअसल उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक मामले में एसटीएफ की जांच में आयोग की अन्य भर्ती परीक्षाओं में भी धांधली उजागर हुई थी। इसमें वर्ष 2015 में पंतनगर विवि की टेस्ट एंड सेलेक्शन कमेटी की ओर से पुलिस विभाग में 356 दरोगाओं की सीधी भर्ती भी शामिल है। इस भर्ती में ओएमआर शीट में गड़बड़ी के माध्यम से धांधली की गई थी।
मामले में शासन ने बीती आठ सितंबर को विजिलेंस को जांच करने के आदेश दिए थे। इसके बाद सोमवार की शाम करीब 3:30 बजे एसपी विजिलेंस प्रह्लाद मीणा के नेतृत्व में पंतनगर पहुंची आठ सदस्यीय टीम ने कुलपति से मुलाकात के बाद लैंबर्ट स्क्वायर स्थित भर्ती सेल (पूर्व में टेस्ट एंड सेलेक्शन कमेटी सेल) में रात 10 बजे तक इस भर्ती से जुड़ दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पूर्व में एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार विवि के सेवानिवृत्त सहायक संस्थापनाधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने भर्ती परीक्षाओं की धांधली में शामिल अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम बता दिए हैं। इसके बाद विजिलेंस को भी दरोगा भर्ती में जांच में धांधली से जुड़े महत्वपूर्ण सुबूत हाथ लग गए हैं जिसके आधार पर विजिलेंस जल्द ही कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारियां कर सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें