फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तलवार दिखाकर धमकाने का वीडियो वायरल, केस दर्ज

विज्ञापन
रुद्रपुर में तलवार लहराकर धमकाता अ​भियुक्त। वीडियोग्राफ
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक दुकानदार ने पड़ोसी दुकानदार को तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया जो कि वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ईश्वर काॅलोनी निवासी हरीश मदान ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उनकी घर पर ही दुकान है। उनकी दुकान के सामने गुरचरन सिंह की खालसा इलेक्ट्रानिक की दुकान है। छह जुलाई को वे अपनी दुकान में ग्राहकों के साथ व्यस्त थे। इसी बीच अकारण गुरचरन सिंह गालीगलौज करता हुआ हाथ में तलवार पकड़े उनकी दुकान की ओर बढ़ा और जान से मारने की धमकी देने लगा। जब लोगों ने उसे समझाया तो वह अपनी दुकान की तरफ चला गया। उन्होंने अपने मोबाइल से घटना की रिकार्डिंग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी तलवार दिखाते हुए गालीगलौज कर रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें