फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिडकुल में श्रमिकों के सम्मान की जीत... विधायक ने लगवाया संघ का झंडा

Wed, 27 May 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में भारतीय मजदूर संघ के झंडे को कंपनी गेट के बाहर लगाने पर हुआ विवाद आखिरकार भाजपा विधायक के दखल के बाद थम गया। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने इस मामले के संबंध में मजदूर संगठन के प्रतिनिधियों के साथ डीएम से मुलाकात की।
विज्ञापन

विधायक ने डीएम को बताया कि कंपनी गेट पर झंडा लगाने से रोकना श्रमिकों के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2.5 इंच के पाइप पर लगे झंडे से अतिक्रमण नहीं होता।
डीएम ने एडीएम कौस्तुभ मिश्रा के नेतृत्व में जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति की रिपोर्ट आने के बाद विधायक अरोरा ने स्वयं कंपनी के बाहर झंडा स्थापित करवाया।
विज्ञापन

मजदूरों ने कहा कि विधायक ने उनके सम्मान की लड़ाई को सार्थक बनाया। विधायक ने कहा कि वह श्रमिकों के मान सम्मान व हितों की रक्षा में हर प्रकार से खड़े हैं।
विज्ञापन

वहां अध्यक्ष भगवान बिष्ट, उपाध्यक्ष भुवन चंद्र पंत, सतीश कुमार, दीपक जोशी, केशर सिंह, भुवन कंडपाल, पंकज उपाध्याय, अरविंद बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें