फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा का सत्यापन शुरू, पहले दिन पहुंचे 120 चालक

Tue, 27 May 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर कोतवाली स्थित यातायात विभाग में सत्यापन कराने पहुंचें ई-रिक्शा चालक।
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में यूपी के बढ़ते ई-रिक्शाओं पर लगाम कसने के लिए एसएसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन 120 ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन हुआ।
विज्ञापन

यातायात पुलिस व सीपीयू की टीम ने तीन दिन चले चेकिंग अभियान में 32 ई-रिक्शाओं का चालान कर सात वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की थी। यातायात प्रभारी जितेंद्र पाठक ने बताया कि 26 मई से ई-रिक्शा चालकों का निशुल्क सत्यापन यातायात कार्यालय में शुरू हो गया है। यह सत्यापन अभियान 31 मई तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन 120 ई-रिक्शा चालकों ने सत्यापन कराया। बताया प्रतिदिन सुबह 10 से शाम छह बजे तक सत्यापन कार्य होगा। यातायात प्रभारी ने बताया इस दौरान यूपी क्षेत्र के कई ई-रिक्शा चालकों ने सत्यापन कराने का प्रयास किया, जिनके कागजात चेक करने के बाद वापस भेज दिया गया। उन्होंने बताया सत्यापन के दौरान लर्निंग लाइसेंस होल्डर ई-रिक्शा चालक का सत्यापन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

चालकों को यह लाने हैं दस्तावेज
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- ई-रिक्शा की आरसी
- वाहन चालक व वाहन स्वामी का स्थायी पता
- चालक के दो पासपोर्ट साइज फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें