फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कुर्बानी के अवशेष निस्तारण के लिए नौ स्थानों पर तैनात रहेंगे वाहन

Sat, 07 Jun 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम प्रशासन ने मुस्लिम क्षेत्रों में बकरीद पर अवशेष के निस्तारण व सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नौ स्थानों पर वाहन तैनात करने के साथ टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

निगम के सहायक नगर आयुक्त संजय दत्त कापड़ी ने बताया कि मुस्लिम समाज सात से नौ जून तक बकरीद मनाएगा। इस दौरान कुर्बानी के अवशेष निस्तारण के लिए निगम ने नौ स्थानों का चयन करके एक टीम का गठन किया है। इसमें महेशपुरा मजार के पास, बांसफोड़ान में आढ़त के पास, कटोराताल में पार्षद शाह आलम के घर के पास, विजयनगर नई बस्ती ताज मस्जिद के पास, कचनाल गुंसाई में पार्षद कदीर मलिक के घर के पास, करबला मैदान के पास, कोर्ट रोड पाकिजा कॉलोनी मस्जिद के पास, कुमाऊं कॉलोनी मस्जिद के पास निगम के वाहन तैनात रहेंगे। इन वाहनों में कुर्बानी के अवशेष डाले जाएंगे। इसके अलावा मोहल्ला खालसा, कटोराताल व काजीबाग में विशेष सेवा के तौर पर वाहन तैनात किए जाएंगे। एसएनए ने अपील की कि कोई भी व्यक्ति कुर्बानी के अवशेष सड़क किनारे न फैंके, निगम के वाहनों में ही डाले। निगम प्रशासन अवशेष का निस्तारण कराएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें