फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गलत दिशा में चल रहे वाहन बन रहे हैं हादसे का सबब

Mon, 23 Jun 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सड़क पर गलत दिशा में चलाए जा रहे वाहन हादसे का सबब बन रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में सिटी पेट्रोल यूनिट ने गलत दिशा में वाहन चलाते हुए 1790 लोगों को पकड़ा। इस साल अब तक 565 मामले सामने आए हैं। इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। व्यवस्था संभालने के लिए तैनात पुलिस कर्मी भी आराम फरमाते दिखते हैं।
विज्ञापन

शार्टकट के चक्कर में हाईवे के साथ ही आंतरिक सड़कों पर गलत दिशा में वाहन चलाने के नजारे हर दिन सामने आते हैं। हाईवे पर सुबह से देर रात तक गलत दिशा में वाहन चलते दिख जाते हैं। हादसों को देखते हुए करीब छह महीने पहले नैनीताल हाईवे पर पंतनगर मोड़ के पास कटों को बंद किया गया। दिनेशपुर से नगर में आने वाले वाहनों को पंतनगर मोड़ पर बने ओवरब्रिज के नीचे से गुजरने की व्यवस्था की गई।
हल्द्वानी से आने वाले वाहनों के लिए भी यही व्यवस्था लागू की गई। पंतनगर, हल्द्वानी रूट से आने वाले वाहनों के लिए सिडकुल के पास स्थित कट से दिनेशपुर की ओर जाने की व्यवस्था की गई। इसके बावजूद दिनेशपुर, हल्द्वानी के लिए ओवरब्रिज के नीचे से धड़ल्ले से वाहनों का संचालन हो रहा है। इस स्थान पर यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है, वह मूक दर्शक बने रहते हैं।
विज्ञापन






गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पंतनगर ओवरब्रिज से गुजरने वाले वाहनों की निगरानी की जाएगी।
-गोधन सिंह प्रभारी सीपीयू रुद्रपुर

गलत दिशा में वाहन चलाने पर हर दिन कार्रवाई की जा रही है। पंतनगर मोड़ पर कर्मी ढिलाई बरत रहे हैं तो इसकी निगरानी की जाएगी।-नरेंद्र कुमार आर्य यातायात प्रभारी रुद्रपुर
विज्ञापन

गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। -नवीन सिंह एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें