रुद्रपुर। तराई में बागवानी का कारवां और बढ़ेगा। इस वर्षा काल में केंद्रीय योजना के तहत जिले में बाग लगाने का लक्ष्य दिया है। इसके तहत अमरूद और आम के बाग सहित अन्य फलों की बागवानी की जाएगी। इसके लिए उद्यान विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
बागवानी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार सब्सिडी देती है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के वर्षाकाल में किसानों को बाग लगाने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिए हैं। इसके तहत गांव-गांव इच्छुक किसानों के यहां बागवानी होगी। इसमें उद्यान विभाग किसानों को पौधे उपलब्ध कराएगा। चाहे तो किसान भी पौधों की खरीद कर सकता है। इसमें 50 फीसदी तक केंद्र सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाती है। इस वर्ष का लक्ष्य मिलते ही विभाग किसानों की सूची तैयार करने में जुट गया है। जिले में कुल 102 हेक्टेयर भूमि पर आम, अमरूद, लीची, स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट्स और नींबू की बागवानी की जाएगी।
आम - 32 हेक्टेयर
अमरूद - 50 हेक्टेयर
लीची - 12 हेक्टेयर
ड्रैगन - 01 हेक्टेयर
स्ट्रॉबेरी - 02 हेक्टेयर
नींबू - 05 हेक्टेयर
केंद्रीय योजना के तहत वर्षा काल में बागवानी का लक्ष्य मिला है। इसके लिए इच्छुक किसानों की सूची तैयार की जा रही है। लक्ष्य के अनुसार बागवानी पूरी की जाएगी।
-प्रभाकर सिंह, सीएचओ।