फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना का लाभ उठाने की अपील

Sun, 11 May 2025 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने युवाओं से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत बस/टैक्सी खरीद, होटल, मोटल, रेस्टोरेंट, फास्टफूड सेंटर, टैंटेज आवास, प्रतीकात्मक वस्तु विक्रय केंद्र निर्माण, मोटर वर्कशॉप निर्माण, साहसिक पर्यटन के उपकरण, योग ध्यान केंद्र, साधना कुटीर निर्माण, पंचकर्म केंद्र निर्माण, कयाकिंग नाव क्रय, टेरेन बाइक, एंगलिंग उपकरण आदि के लिए एक करोड़ तक का ऋण देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

इसमें 87.5 प्रतिशत बैंक ऋण और 12.5 प्रतिशत उद्यमी का अंशदान होता है। दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना से पारंपरिक शैली में भवन निर्माण के लिए 30 लाख का ऋण दिया जाता है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर बेरोजगार युवा स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें