मझोला। पोलीगंज अस्पताल में 12 से 17 मई तक निशुल्क ओपीडी होगी। अस्पताल की प्रशासक सिस्टर ऐली ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक निशुल्क ओपीडी चलेगी। इसमें शुगर, बीपी, जोड़ो में दर्द, शरीर में खून की कमी, सीने में जलन, सिरदर्द, पेट संबंधी संभी रोगों का निशुल्क परामर्श होगा। इसके अलावा प्रत्येक मंगलवार को मोतियाबिंद, नाखूना और आखों की सभी बीमारियों की निशुल्क जांच की जाएगी। संवाद