फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विभिन्न संगठनों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड की तीसरी बरसी पर विभिन्न ट्रेड यूनियनों, मजदूर और छात्र संगठनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने अंकित हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए न्यायहित में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों के लोगों हाथों में पोस्टर लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अंकित हत्याकांड को तीन साल पूरे हो चुके हैं। अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपियों को निचली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा दी है। आरोपियों की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। कहा कि उत्तराखंड सरकार को पूर्ण क्षमता औऱ जिम्मेदारी के साथ हाईकोर्ट में पैरवी करनी चाहिए। कहा कि वीआईपी का नाम भी उजागर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सिडकुल पंतनगर की डॉल्फिन कम्पनी की महिला मजदूर सुनीता को धमकी देने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम नितिन सिंह भदौरिया को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की रविंदर कौर, श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, इंकलाबी मजदूर केंद्र के शहर सचिव दिनेश चंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार के शहर सचिव शिवदेव सिंह, परिवर्तन कामी छात्र संगठन की खुशी, डॉल्फिन मजदूर संगठन की अध्यक्ष सुनीता, एरा श्रमिक संगठन के उपेंद्र राय, सुब्रत विश्वास, हरीश मौर्या सहित अनेक मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें